गठिया रोग का पीड़ा बड़ी कष्टदायक होती है। इस रोग को ठीक करने के लिए आज बहुत से घरेलू उपचार उपलब्ध है। आइए, इन उपचारों के बारे में जानें।
* नागकेसर के बीजों का तेल निकाल लें। इस तेल से मालिश करें, लाभ मिलेगा।
* पीलू के पत्ते लेकर इन पर तेल चुपड़ें। अब इन्हें गर्म कर लें और प्रभावी अंग पर बांधें। आराम मिलेगा तथा पीड़ा हर दिन घटती जायेगी।
* यदि फालसेब की जड़ मिल जाए तो इसका काढ़ा तैयार बना लें। इसे पीने से रोग जल्दी काम होगा।
* गठिया रोग से छुटकारा पाने के लिए कुलिंजन को रीठा के पत्तों के साथ उबाल कर पी लें। कुछ दिनों तक लगातार लें। बहुत आराम मिलेगा।
* गठिया के दर्द को शांत करने के लिए गोरखमुण्डी और लौंग के चूर्ण की मालिश करें। तुरंत लाभ होगा।
* महुये की छाल को पीस लें, गर्म करें। इससे लेप करें। आनन्द मिलेगा।
* गठिया के रोगी को टमाटर खाते रहना चाहिए। टमाटर का सूप भी ले सकते हैं।
* एक कच्चा करेला लें। इसका रस निकालकर गर्म करें और इससे मालिश करें।
* प्याज का रस तीन चम्मच निकालें। इसमें तीन चम्मच ही राई का तेल डालें। दोनों को मिलाकर धीरे-धीरे मालिश करें। गठिया रोग में बहुत फायदेमंद रहेगा।
* गठिया के रोगी उड़द को अरण्ड की छाल के साथ उबालें और फिर छानकर पी लें तो लाभ मिलेगा।

Nice blog..
ReplyDeleteMuh Ki Durgandh Ka Gharelu ilaj
Mirgi Ka Gharelu ilaj
Great post.. Its's very helpful..
ReplyDeleteHomeopathic Medicine for Lost Voice
Homeopathic Medicine for Vision Problems
Homeopathic Medicine for Varicose Veins